बुधवार, 23 नवंबर 2011

पहली बार दूरदर्शन व आकाशवाणी पर होगा नंदादेवी राजजात यात्रा का प्रसारण :-

कर्णप्रयाग : 2013 में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नंदा देवी राजजात यात्रा के प्रथम बार दूरदर्शन व आकाशवाणी से प्रसारण के लिए दूरदर्शन टावरों, आकाशवाणी केन्द्रों की क्षमता बढ़ाने की मांग करते हुए नंदादेवी राजजात समिति ने सूचना प्रसारण मंत्रालय को पत्र प्रेषित किया है।
नंदादेवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने बताया कि बीते माह दूरदर्शन की तकनीकि विशेषज्ञों की टीम ने नंदादेवी पड़ावों का भ्रमण कर यात्रा के सीधे प्रसारण का खाका तैयार कर लिया है और इसके मद्देनजर समिति ने मांग की है कि यात्रा के दौरान सभी पर्यटकों व देश दुनिया में पल-पल खबर मिले इसके लिए आकाशवाणी केन्द्रों,दूरदर्शन के टावरों की क्षमता बढ़ायी जानी अनिवार्य होगी। साथ ही यात्रा को कुरूड़ से अल्मोड़ा व अल्मोड़ा-नंदकेशरी से आने वाली देव डोलियों के आने की दूरदर्शन व आकाशवाणी सीधे प्रसारण की व्यवस्था बनानी होगी। नंदादेवी राजजात समिति अध्यक्ष डा.राकेश कुंवर ने बताया कि यद्यपि सीधे प्रसारण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, सूचना मंत्रालय की ओर से अक्टूबर माह में नंदादेवी यात्रा के पड़ावों में जहां तक वाहन की सुविधा है का सर्वेक्षण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें