शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

दोस्तों की कमी को पहचानते हैं हम

दुनिया के गमो को भी जानते हैं हम

आप जैसे दोस्तों का सहारा है

तभी तो आज भी हँसकर जीना जानते हैं हम




आज हम हैं कल हमारी यादें होंगी

जब हम ना होंगे तब हमारी बातें होंगी

कभी पलटोगे जिंदगी के ये पन्ने

तब शायद आपकी आंखों से भी बरसातें होंगी




कोई दौलत पर नाज़ करते हैं

कोई शोहरत पर नाज़ करते हैं

जिसके साथ आप जैसा दोस्त हो

वो अपनी किस्मत पर नाज़ करते हैं




हर खुशी दिल के करीब नहीं होती

ज़िंदगी ग़मों से दूर नहीं होती

इस दोस्ती को संभाल कर रखना

क्यूंकि दोस्ती हर किसी को नसीब नहीं होती




रेत पर नाम लिखते नहीं

रेत पर लिखे नाम कभी टिकते नहीं

लोग कहते हैं पत्थर दिल हैं हम

लेकिन पत्थरों पर लिखे नाम कभी मिटते नहीं




दिल से दिल की दूरी नहीं होती

काश कोई मज़बूरी नहीं होती

आपसे अभी मिलाने की तमन्ना है

लेकिन कहते हैं हर तमन्ना पुरी नहीं होती




फूलों से हसीं मुस्कान हो आपकी

चाँद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी

ज़िंदगी का सिर्फ़ एक मकसद हो आपका

कि आंसमा से ऊँची उड़ान हो आपकी




वक्त के पन्ने पलटकर

फ़िर वो हसीं लम्हे जीने को दिल चाहता है

कभी मुशाकराते थे सभी दोस्त मिलकर

अब उन्हें साथ देखने को दिल तरस जाता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें